Tuesday, April 22, 2025

दिन दहाड़े दबंग ने किसान को गोलीयो से भूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली के गांव बिहरका में सोमवार को दिन दहाड़े युवक की हत्या से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी डाँ.दीक्षा शर्मा ने सोमवार को शाम बताया कि घटना में शामिल आरोपी को मोके से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

बिहरका गांव निवासी विक्रम सिंह 43 सोमवार को दोपहर बाद अपने खेतों की जुताई करके वापस लौटा था तभी पड़ोसी लवकुश सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच लवकुश सिंह अपने घर में रखी बंदूक लेकर आ गया और गाली-गलौच करते हुए ललकारने लगा और हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी। इसके बावजूद विक्रम सिंह सामने से नहीं हटा तो लवकुश सिंह ने उसके सीने में फायर झोंक दिया। गोली लगते ही विक्रम सिंह अपने घर के बरामदे में गिर गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ,सीओ विनीता पहल सहित कई थानों की पुलिस दल बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे हैं। और जांच पड़ताल व साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने हत्यारोपी लवकुश सिंह को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया है कि मृतक की दो शादियां हुई थीं जिसमें पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। दोनों पत्नियों से पांच पुत्र व एक पुत्री है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी डाँ.दीक्षा शर्मा ने सोमवार को शाम बताया कि घटना में शामिल आरोपी को मोके से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  शामली में गर्भवती महिला के ऑपरेशन के नाम पर सर्जन ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय