Sunday, May 19, 2024

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल, आम जनता का भरोसा खो दिया है: अखिलेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराधी अपराध है। हर वर्ग डरा और सहमा हुआ है। खुद भाजपा नेता अब मानने लगे है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने रेप पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया, रेपीड़िता के साथ साथ उसकी 7 माह की बच्ची भी झुलस गई। प्रदेश में कहीं छात्राओं के साथ छेड़खानी तो कहीं, बलात्कार और कहीं हत्या की खबरें हर दिन देखने को मिल रही हैं। महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर है।

श्री यादव ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान हो चुकी है। छल-बल- धन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।

उन्होने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा, तभी उत्तर प्रदेश में दोबारा से लोकतंत्र, संविधान, न्याय और कानून व्यवस्था की पुनर्स्थापना हो सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय