Thursday, April 24, 2025

यूपी में 24 घंटे में एक बार फिर हुआ तेंदुए का अटैक, 13 साल के लड़के की ली जान

बिजनौर। यूपी में 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने दूसरी बार इंसान की जान ले ली। सोमवार देर शाम को बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव में 13 वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

लड़का घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। करन ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन अधिकारी एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि तेंदुए के हमले से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है, इसलिए वन विभाग की एक टीम पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गई है। हम भविष्य में किसी भी मानव हताहत को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

[irp cats=”24”]

इससे पहले, रविवार यानी 27 अगस्त को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव के 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय