Friday, May 9, 2025

बहराइच में तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला,हालत गंभीर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में रविवार की सुबह एक तेंदुए के हमले में आजमगड़पुरवा कारीकोट निवासी बेचू गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

बताया जाता है कि बेचू (54) अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने गए थे तभी गन्ने के खेत से निकलकर आये तेंदुए ने उनपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

घटना की सूचना पर पहुँचे वन रक्षक कौशल किशोर ने तत्काल घायल ग्रामीण को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय