Sunday, September 29, 2024

बिजनौर में तेंदुए ने नौ साल के लड़के को बनाया निवाला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव में नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नैतिक के रूप में हुई।

नैैैतिकक गुरुवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। नैतिक ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्थानीय लोगों ने पहले उस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आने की सूचना वन विभाग को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तमाम घटनाक्रमों के बावजूद वन विभाग उनकी दुर्दशा से आंखें मूंद रहा है। कोई निवारक कदम नहीं उठाया जा रहा है। बता दें, कि शाहपुर जमाल गांव में तेंदुए के हमले में दूसरी मौत है। इससे पहले 27 अगस्त को 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग ने अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय