Monday, May 19, 2025

यूपी में आगामी पांच दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, गर्मी से राहत की संभावना

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों तक कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने के कारण स्थानीय धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी गुरुवार को सीएसए कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडे ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर के आस-पास जिलों में स्थानीय स्तर पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की औसत गति 5.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा का रूख उत्तर-पश्चिम रही और वर्षा नहीं हुई।

देश भर में मौसम प्रणाली
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बहुत गंभीर चक्रवात बिपरजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर में है। यह समुद्र की अनुकूल परिस्थितियों में आगे बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों के दौरान और तेज हो सकता है। यह अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय से होकर गुजर रहा है। एक ट्रफ छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय