Monday, April 28, 2025

हल्की बूंदा बांदी व शीत लहर चलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ा, घरों में दुबके लोग

शामली। मंगलवार को शीत लहर चलने और बूंदाबादी के होने से सर्दी का प्रकोप बढ गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नही हो सके। ठंड से बचाव को लोग घरों में दुबके रहे। बूंदाबांदी के कारण मौसम का तापमान भी घट गया।

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का पारा 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम का पल-पल मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश के चलते मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है। पहाडों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। मंगलवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए गए। जिससे मौसम में ठिठुरन रही। दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।

हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी की पहली बूंदाबादी ने ही लोगों को खासा परेशान कर दिया। दिनभर रूक रूककर हो रही बूंदाबांदी के बीच ही लोग अपना जरूरी कामकाज निपटाते नजर आये, लेकिन ठंड का असर लोगों के दैनिक जीवन पर होता नजर आये। बूंदाबांदी के कारण बाजारों में जहां आवागमन कम रहा तो वही व्यापार भी प्रभावित हुआ है। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी कामों से ही गर्म कपडे पहनकर बाहर निकले।

[irp cats=”24”]

सर्दी का सितम इस कदर था कि शहर के मुख्य चौराहों पर लोग कम दिखाई दिये। वही लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया है। ऐसे में सडकों पर रहने वाले लोगों के लिए आलाव की व्यवस्था कराई जाये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय