Monday, April 28, 2025

बहराइच में लाइनमैन की करंट लगने से मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर में बुधवार देर रात शट डाउन लेकर फ्यूज जोड़ते समय विद्युत उप केंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जिसके चलते विद्युत संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

 

इससे नाराज ग्रामीणों ने उप केंद्र के कर्मचारी की पिटाई कर दी और गोंडा-बहराइच मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे सड़क जाम रहा। सीओ और अवर अभियंता समेत अन्य के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पयागपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत हटवा गोपाल के मजरा सुकई पुरवा निवासी हनुमान यादव (25) संविदा बिजली कर्मी था। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजवापुर के दरियावपुर में स्थापित ट्रांसफार्मर का बुधवार रात को फ्यूज उड़ गया। सूचना मिलने पर संविदा कर्मी हनुमान यादव ने शट डाउन लिया। इसके बाद वह फ्यूज जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। फ्यूज जोड़ने के दौरान पावर हाउस पयागपुर से किसी कर्मचारी ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जिसके चलते संविदा बिजली कर्मचारी की रात 11 बजे के आसपास करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित की गई।

 

वहीं हादसे की जानकारी होने पर गांव के लोग नाराज हो गए। सभी ने उप केंद्र में तैनात बिजली कर्मी बृजराज विश्वकर्मा की जमकर पिटाई कर दी, गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गोंडा-बहराइच सड़क मार्ग जाम कर दिया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। सीओ और अवर अभियंता ने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय