Wednesday, May 14, 2025

लायंस क्लब शामली क्राउन ने बढती सर्दी से बचाव को तृतीय रजाई वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा बढती सर्दी से बचाव को तृतीय रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 51 असहाय लोगों को रजाईयां प्रदान की गई।

रविवार को बुजुर्ग एवं बेसहारा महिलाओ व असहाय लोगों के लिए तृतीय रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि इस साल तीसरा रजाई वितरण कार्यक्रम किया गया। संस्था द्वारा हर साल रजाई वितरण कार्यक्रम किया जाता है।

 

वरिष्ठ समाजसेवी स्व रमेश विश्वकर्मा रजाई वितरण किया करते थे उनकी याद में ही 51 असहाय लोगों को रजाई प्रदान की गई है।

 

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल, आशीष जैन, मनोज मित्तल, विजय कौशिक, विशाल गुप्ता, कुशांक चौहान, डा. नीलेश वशिष्ठ, प्रभात मित्तल, तरुण जैन, सुमेश मित्तल, रामगोपाल शर्मा, आशीष गोयल, भारत संगल, गौरव कालरा, विजय संगल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय