Monday, March 31, 2025

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर फंसे तीर्थयात्रियों की मदद के लिए स्थानीय लोग हर दिन लगा रहे लंगर

जोशीमठ में बीते मंगलवार को बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। 60 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खुल पाया है। रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। दोनों ओर तीर्थ यात्री फंसे हैं और संबंधित विभाग की मशीनें लगातार दिन-रात बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को खोलने में लगी हैं। रोड के दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े, इसलिए जोशीमठ नगर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। जोशीमठ नगर के सुनील वार्ड के सभी परिवारों ने अपने-अपने घरों से तैयार किया हुआ भोजन सभी तीर्थयात्रियों को सम्मान पूर्वक खिलाया। वहीं जोशीमठ नगर के व्यापार संघ के सेवादारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सेवादारों ने तीर्थ यात्रियों की सेवा भक्ति में हर दिन जगह-जगह पर लंगर लगवाया और सभी को भोजन करवाया। भारतीय सेना के जवान भी तीर्थ यात्रियों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। सेना के जवानों ने अलग-अलग जगह पर अपना लंगर लगाया और सभी तीर्थ यात्रियों की सेवा की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय