Wednesday, March 26, 2025

होटल में प्रेमी युगल ने गले व हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत एक रेस्टोरेंट में रविवार को एक प्रेमी युगल ने धारदार हथियार से गले और हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सिरसागंज निवासी शुभम जैन (25) रविवार को अपनी प्रेमिका के साथ शिकोहाबाद हाईवे स्थित एक रैस्टोरेंट में पहुंचा, जहां यह लोग कमरा किराये पर लेकर रुके। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों ने धारदार हथियार से गले और हाथ की नस काट ली। इसी दौरान युवक ने अपने एक दोस्त को फोन कर बताया कि उसने गला काट लिया है, उसे बचा ले।

इसके बाद दोस्त अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ होटल पहुंचा। इन दोनों ने खून से लथपथ शुभम व उसकी प्रेमिका को देखा तो वह हैरान रह गए। जानकारी होने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक रेस्टोरेंट के कमरे में प्रेमी युगल ने धारदार हथियार से गला और हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय