Saturday, May 18, 2024

(मप्र विस चुनाव) भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 10 साल में क्या किया, यह आपके सामनेः गडकरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश का यह चुनाव आप सबके भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। पिछले 10 साल से मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने 10 साल में देश के लिए क्या किया है और मध्य प्रदेश के लिए क्या किया, यह आपने अपनी आंखों से देखा है।

गडकरी मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के परासिया और सौंसर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार चुनने की प्रदेशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश में विकास और सुशासन का कमल एक बार फिरसे खिलेगा। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रेल मंत्री से अनुमति मिलने के बाद छिंदवाड़ा से नागपुर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, जो 140 की रफ्तार पर दौड़ेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हमारे देश में मध्य प्रदेश पहले एक बीमारू राज्य के रूप में था, पर 10 साल में मोदी और शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है। अब मध्य प्रदेश प्रगतिशील संपन्न राज्य बन गया है। गांव, गरीब, मजदूर, किसान का कल्याण हुआ है। सिंचाई का क्षेत्र बड़ा हुआ है और भारत सरकार ने कृषि विकास की दर में जो पुरस्कार दिया, वह पहला पुरस्कार भाजपा शासित शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार को मिला। उन्होंने कमलनाथ और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मतदाता भाइयों 17 नवंबर को मतदान करने जाओ तो कमल की बटन दबाओ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय