Monday, February 24, 2025

माफिया मुख्तार अंसारी बांदा में अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

बांदा – उत्तर प्रदेश के बांदा मंडल कारागार में निरूद्ध कथित माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत अत्यधिक खराब होने के बाद उसे मंगलवार को प्रातः राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।फिलहाल मुख्तार अंसारी को आईसीयू के वेंटिलेटर में भर्ती कर मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दिया गया।
स्थानीय राजकीय दुर्गावती मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 62 वर्षीय मुख्तार अंसारी को मंगलवार प्रातः 3.55 बजे जेल से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। उसे चार-पांच दिनों से गैस और पेट दर्द की शिकायत के साथ मल त्यागने की परेशानी है। जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मुख्तार की हालत फिलहाल स्थिर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय