Friday, April 18, 2025

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मेरठ शादी समारोह में पहुंचे

मेरठ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र  सिंह धोनी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी साक्षी के साथ मेरठ पहुंचे। महेंद्र  सिंह धोनी को पहले मेरठ तक हेलीकाप्टर से आना था, लेकिन किसी वजह से वह साहिबाबाद तक ही आ सके। इसके बाद सड़क मार्ग से मेरठ शादी समारोह में पहुंचे।

 

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन पर हमले में आरोपी गिरफ्तार, बारात बिना दुल्हन वापस लौटी !

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मेरठ पहुंचे। यूएसए बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कंपनी के थापर नगर निवासी एमडी की भतीजी के संगीत समारोह में वे शामिल हुए। धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही लड़की पक्ष साक्षी के रिश्तेदार भी हैं। इनके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी इस समारोह में भाग लिया।

 

आजमगढ़ में एक अरब 90 करोड की साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खातों में 2 करोड़ हुए जब्त

 

समारोह बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। धोनी के साथ परिवार वालों में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ रही। हालांकि धोनी ने क्रिकेट को लेकर को कोई बात नहीं की। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को इस कार्यक्रम में दोपहर को मेरठ पहुंचना था। धोनी का चौपर दोपहर 12 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड होना था। हवाई पट्टी पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही। लेकिन चौपर वहां नहीं उतर सका। इसके बाद उसे हिंडन एयरबेस पर साहिबाबाद में उतारा गया। वहां से सड़क मार्ग से धोनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  "एमएसईएफसी मेरठ ने 14 मामलों की सुनवाई, सूक्ष्म उद्यमों को मिला न्याय"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय