Monday, May 19, 2025

दिल्ली में कैब ड्राइवर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास 36 वर्षीय कैब ड्राइवर को लूटने और उसकी हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान लोनी निवासी फिरोज के रूप में हुई।

 

दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों अनीता उर्फ रुखसार (28), साजिद (19), सलमान (24) को गिरफ्तार किया था। फिरोज फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।

 

 

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी एमके मीणा ने कहा कि फिरोज के ठिकाने के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

डीसीपी ने कहा कि जब आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। आरोपी के बाएं पैर में चोटें आईं हैं। उसे अरुणा आसिफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय