Tuesday, May 20, 2025

वाराणसी के अस्सी में जर्जर भवन की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी क्षेत्र में रविवार को द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट देवराहा बाबा आश्रम के मकान की जर्जर दीवार गिर गई। संयोग ही रहा हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आश्रम बेहद जर्जर भवन में है। अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर होटल बनारस हवेली के पीछे स्थित द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट का मकान काफी जर्जर हो चुका है। कभी भी गिर सकता है।

 

 

क्षेत्रीय समाजसेवी रामयश मिश्र ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त को इस मकान का फोटो और वीडियो बनाकर भेजा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ट्रस्ट का मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय