Monday, April 28, 2025

झारखंड के गिरिडीह के बगोदर बाजार में लगी भीषण आग, 10 दुकानें खाक

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आग लगी। धुआं निकलता देख लोग कुछ समझ पाते कि आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर राज धनवार से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

[irp cats=”24”]

घटना में एक स्टूडियो, एक जेनरल स्टोर सहित कुछ दस छोटी-बड़ी दुकानें जल गईं। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय