Saturday, May 10, 2025

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर

मुंबई। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक (हिडेन) पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक व्हाइटबोर्ड पर क्रिप्टिक मैसेज लिखा हुआ है। उसमें लिखा है, “जब वे कहें कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और फोटो लें।” बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया था। इसके एक दिन बार रविवार को एक्ट्रेस ने यह मैसेज पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर ने अपने मैसेज में कहा था, “हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।” मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर से स्वीकार किया था, लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें आ रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय