Saturday, July 6, 2024

गाज़ियाबाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी, मांगने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद। कारोबारी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को मोदीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

डीसीपी विवेक कुमार यादव ने बताया कि थाना मोदीनगर में राजकुमार गुप्ता निवासी सुचेतापुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनसे जबरन 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी व रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी थी। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी अरुण वर्मा ने अपने साथियों के साथ षड्यंत्र कर गुप्ता को पुनः जान से मारने की धमकी दी। इसके संबंध में 22 सितंबर को अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने रंगदारी की मांग करने वाले गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरी निवासी अरुण वर्मा को गिरफ्तार किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय