Friday, April 25, 2025

दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, हमले में पत्नी घायल

नई दिल्ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कुछ लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्‍नी भी घायल है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान राजू पात्रा (26), रवि (19), शंभू (26) के रूप में हुई है।सत्रह वर्षीय किशोर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शुक्रवार की रात 9.42 बजे सरिता विहार पुलिस स्टेशन को चाकूबाजी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि आली विहार निवासी पीड़ित अरविंद मंडल का शुक्रवार शाम को मनोज हलदर नाम के एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया, जब वह अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि पीड़ित का हलदर के साथ पहले से विवाद था।

[irp cats=”24”]

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा, “पिछले दिन झगड़ा अरविंद की मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर हुआ था।” हालाँकि, मामला सुलझ गया और अरविंद अपने बेटे के साथ घर चले गए। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे पांच-दह लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अरविंद के आवास पर पहुंचे और उन पर तथा उनकी पत्नी राखा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

डीसीपी ने कहा, “घटना के दौरान, हमलावरों ने अरविंद की छाती और हाथ में चाकू मार दिया, जबकि अरविंद की पत्नी के माथे पर चोट लगी। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद की मृत्यु हो गई।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय