Friday, April 25, 2025

हरिद्वार में टोल प्लाजा पर मामूली कहासुनी में निकले हथियार , वीडियो वायरल

हरिद्वार। बहादराबाद टोल प्लाजा पर मामूली कहासुनी पर हथियार निकल गए और हमला करने की कोशिश की गई। टोल प्लाजा पर हुए झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जा रही है।

दरअसल टोल प्लाजा के कर्मचारियों का लोकल व्यक्ति से टोल लेने का विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार तक निकाल लिए गए। इसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। इसका सीसीटीवी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान टोल कर्मचारियों पर स्थानीय एक व्यक्ति धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश करता दिखा। इस दौरान टोल के कर्मचारी उसे शांत कराते हुए भी दिखे।

बहादराबाद थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि फिलहाल कोई भी लिखित शिकायत किसी पक्ष के द्वारा थाने में नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय