Sunday, February 23, 2025

अयोध्या में पॉलिथीन में मिला शव, ठिकाने लगाने की फिराक में था युवक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के खंडसा क्षेत्र में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से एक शव लेकर जा रहा था। अचानक ब्रेकर पर उनकी गाड़ी उछली और फिसलकर गिर गई। इसी दौरान पालीथीन से बाहर शव का हाथ निकला देख लोग डर गए। आसपास के ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। बाइक सवार गाड़ी और शव छोड़कर भाग गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैय्यर राजकरन ने बताया कि थाना क्षेत्र खंडासा में सुबह साढ़े चार बजे एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक सवार एक युवक एक व्यक्ति का शव तिरपाल में लेकर जा रहा था, तभी उसकी गाड़ी ब्रेकर से अनियंत्रित हो गई। जैसे उसकी गाड़ी गिरी, वह तुरंत भाग गया है। शव की शिनाख्त के लिए तत्काल टीमों का गठन किया गया।

शव की पहचान अयोध्या स्थित रुदौली के साकिब के रूप में हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला लग रहा है। लेकिन, परिवार की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार तड़के घटौली चौराहे की घटना है। सड़क पर बड़ा ब्रेकर है। बाइक पर पीछे एक युवक बैठा था, एक युवक बाइक चला रहा था। पीछे बैठा व्यक्ति पॉलीथिन को पकड़े हुए था। तेज रफ्तार के चलते ब्रेकर पर बाइक दो-तीन फीट उछल गई। इतने में बाइक बेकाबू होकर गिर गई और शव भी दिख गया। जब ग्रामीण दौड़े तो बाइक सवार बाइक व नीली पॉलिथीन में बंधा शव छोड़ कर फरार हो गये।

पॉलिथीन के अंदर खून के धब्बे दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरबी को दी। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने गहन छानबीन की। इसके बाद पालीथीन में बंधे शव को थाने ले जाकर खोला गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय