Friday, May 9, 2025

बागपत में 17 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश में बगपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 17 किलो गांजा बरामद किया है।

थाना पुलिस ने बताया पकड़े गए आरोपियों में मोनिश पुत्र चांद निवासी ग्राम पिचोकरा, दानिश पुत्र मिजाज निवासी ग्राम डौला व तालिम पुत्र मुमताज निवासी ग्राम जिवाना गुलियान शामिल है।
पुलिस ने तीनों मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय