Sunday, April 28, 2024

मेरठ में छात्रवृत्ति घोटाले में ललियाना मदरसे का प्रबंधक गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना मदरसे का प्रबंधक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आज गिरफ्तार कर लिए गए। मदरसा संचालक पर केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है। इसकी जांच में फंसे ललियाना मदरसे के प्रबंधक शकील अहमद को गिरफ्तार किया है। जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के मेरठ सेक्टर की टीम ने यह कार्रवाई की।

ललियाना में हदिसुल कुरान अवेबिक कालिज के प्रबंधक गांव के ही शकील अहमद कश्मीरी पुत्र अब्दुल बहाव है। आरोप है की शकील अहमद ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर सरकार द्वारा दी गई प्री-मेट्रिक अल्सपसंख्यक छात्रवृत्ति अपने खाते में 472100 रूपये प्राप्त कर गबन कर ली थी। इस मामले में किठोर थाने में 2019 में गम्भीर धाराओ में मुकदमा भी कायम हुआ था। इस दौरान ईओडब्ल्यू राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हंसराज सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार एवं मुख्य आरक्षी चालक सतीश चन्द्र मौजूद रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार की ओर से शुल्क प्रति पूर्ति के लिए कालिजो को छात्रवृत्ति दी गई थी। इस मामले में काफी स्कूल कालिजो में इस मामले में धोखाधडी कर पैसा गबन कर लिया गया। मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। जांच के दायरे में मेरठ के कई स्कूलों के संचालक, प्रधानाध्यापक, तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय