Monday, May 12, 2025

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी सीएम-डीसीएम से मिले

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में राष्ट्रीय त्यागी भुमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। श्री त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज ने हमेशा भाजपा की विचारधारा का समर्थन किया है और हर संकट की घड़ी में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है।

मुज़फ्फरनगर में हथियार लहराकर बनाई रील, स्कॉर्पियो के साथ युवक ने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल

भेंट के दौरान श्री त्यागी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अब समय आ गया है, जब सरकार और संगठन दोनों में त्यागी समाज की भागीदारी और जिम्मेदारी को सुनिश्चित किया जाए। समाज के पास योग्य नेतृत्व है, जो संगठनात्मक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर पार्टी और सरकार को मजबूती प्रदान कर सकता है। इस महत्वपूर्ण संवाद से पूर्व श्री त्यागी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा से भी मुलाकात की और समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा।

मुजफ्फरनगर की रविता ने मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से कटवाया, परिजन बोले-हमारी बेटी निर्दोष !

इस संपूर्ण संवाद क्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति और आत्मीयता उल्लेखनीय रही, जिनकी शुभेच्छा और सहयोग सदैव समाज के हितों से जुड़ी रही है। मांगेराम त्यागी ने यह स्पष्ट किया कि त्यागी समाज अब केवल समर्थन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। सरकार और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करना ही समाज को आगे बढ़ाने का सही रास्ता है। यह मुलाकात त्यागी समाज की जागरूकता, एकता और नेतृत्व की भावना को दर्शाती है, जो भविष्य में समाज के लिए नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगी।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय