Tuesday, April 22, 2025

मनोहर लाल कट्टर ने कहा, इंतजार कीजिए, झारखंड और महाराष्ट्र में बनेगी हमारी सरकार

पंचकूला। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों और महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर बुधवार को वोट डाले गए। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को सामने आएंगे। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि दोनों राज्यों में सहयोगी दलों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उत्साह का वातावरण बना है। महाराष्ट्र और झारखंड में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। बस “72 घंटे का इंतजार कीजिए”। मनोहर लाल आज प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठन पर्व सदस्यता अभियान, संगठनात्मक विषयों समेत संगठन को और सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं व्यापक चर्चा और समीक्षा हुई। बैठक से बाहर निकलने के दौरान मीडिया द्वारा हरियाणा विधानसभा की नई इमारत पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ा फैसला गृह मंत्रालय के अधीन आता है। इस बात पर आम सहमति बन गई है कि हरियाणा की अपनी अलग विधानसभा होनी चाहिए, क्योंकि इसकी जरूरत है।

मौजूदा भवन, जो दोनों राज्यों की विधानसभाओं के लिए है, मूल रूप से संयुक्त पंजाब के लिए बनाया गया था। हरियाणा विधानसभा का भवन पहले छोटी विधान परिषद के लिए था, और सीटों की संख्या बहुत कम थी। अब बढ़ती मांग और सीमाओं के कारण हरियाणा को एक नए विधानसभा भवन की जरूरत है। केंद्र सरकार में बिजली मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि नए विभाग का दायित्व मिला है। तीन महीने में केंद्र की योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में समीक्षा की जाएगी और कुछ परिवर्तन करने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या, पत्नी व बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय