Thursday, April 24, 2025

देवबंद में गन्ने के खेत में व्यक्ति का शव मिला,मचा हडकंप, पुलिस जांच में जुटी

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के हाशिमपुरा गांव में गन्ने के खेत में गांव के ही एक व्यक्ति का शव पडा मिलने से हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस को मौके पर कुछ सामान भी पड़ा मिला है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गन्ने के खेत में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी पहचान हाशिमपुरा गांव निवासी अनुसूचित जाति के कंवरसैन पुत्र हरपाल (40) के रुप में हुई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक शव चार से पांच दिन पुराना है। लेकिन उसके परिजनों ने मृतक के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय