Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर में अवैध खनन को लेकर हुए गुटीय संघर्ष में कई घायल, चार गिरफ्तार, बलकटी, तलवार और दुरमुट बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध खनन रेत आदि निकालने और ट्रैक्टर ट्रालियों आदि के जरिए परिवहन करने को लेकर गांव टाबर के राजपूत बिरादरी के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार, बलकटी, तलवार, दुरमुट का खुलकर इस्तेमाल हुआ और इस संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी दी कि गांव टाबर निवासी मोहित पुत्र ओमवीर सिंह ने नकुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जगदीश और उसके भाई चमन सिंह पुत्रगण विशंभर सिंह, जयवीर पुत्र करम सिंह एवं कपिल पुत्र जगदीश सिंह ने मोहित और उसके भाई बिजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें वे घायल हो गए थे। नकुड़ कोतवाली पुलिस ने आज इस मामले में हमलावर पक्ष के जगदीश, उसके भाई चमन सिंह, चमन सिंह के पुत्र निखिल और जयवीर सिंह पुत्र करम सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से हमले में इस्तेमाल बलकटी, तलवार, दुरमुट बरामद किया हैं।

पुलिस फरार अभियुक्त  कपिल सिंह पुत्र जगदीश सिंह की तलाश कर रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया है। एसपी देहता सागर जैन बताया कि अभियुक्तगण पहले भी जेल जा चुके हैं। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के जगदीश सिंह और उसके भाई चमन सिंह ने आरोप लगाया कि इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन पुलिस ने दूसरे ही पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है।

इस बारे में पूछने पर एसपी देहात का कहना था कि घटना की सूचना पर एसएसपी गांव  गए थे और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि जगदीश सिंह और उनके भाई पर हुए हमला झूठा था। इन लोगों के बीच पूर्व में भी अवैध खनन को ढोने को लेकर झगड़ा हो चुका है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बड़ी कामयाबी: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय