Tuesday, April 22, 2025

गाजियाबाद में तिरंगा झंडा से पट गए बाजार, 15 अगस्त को लेकर उत्साह का माहौल

गाजियाबाद। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारी में गाजियाबाद के लोग जुटे हुए हैं। शहर में 15 अगस्त को लेकर अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। गाजियाबाद के मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारें तिरंगा की दुकानें सजी हुईं हैं। लोग जमकर तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं।

 

 

महानगर के सभी सरकारी और निजी भवनों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। इस बाद हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा झंडा की बिक्री और अधिक बढ़ गई है। युवाओं में तिरंगा खरीदने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। दो पहिया वाहन चालक अभी से तिरंगा झंडा लगाकर चल रहे हैं।

 

15 अगस्त का मुख्य समारोह कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित होगा। इसके लिए अभी से साज-सज्जा का काम चल रहा है। नगर में अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज समेत तिरंगा टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, सजावट के अन्य सामान समेत इससे जुड़ी अन्य सामग्रियों की भी बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गोड ने संभाला कार्यभार, जनसुनवाई में लापरवाही पर कार्रवाई के दिए संकेत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय