Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बताया गया कि विवाहिता का पति सीतापुर में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण अकादमी सीतापुर में उप निरीक्षक का प्रशिक्षण ले रहे सहारनपुर जनपद के गांव कपासा निवासी विपिन की पत्नी नेहा (23) का शव अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नागल थाने की प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक महिला नेहा ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद  फॉरेंसिक टीम के साथ वह मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई।
नेहा पंखे पर साड़ी से बने फंदे से लटकी थी। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। नेहा का मायका बड़गांव थाना क्षेत्र के सिसौना का है। उसकी शादी पिछले साल 9 दिसंबर को विपिन के साथ हुई थी। कुसुम भाटी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय