Wednesday, April 23, 2025

मुज़फ्फरनगर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

मोरना। बेहड़ा थ्रू गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी है। मृतका के मायके वाले सूचना पर गांव पहुंचे और ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने के आरोप लगाये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में सुमित की पत्नी पूजा 22 वर्ष का शव घर के बरामदे की छत में स्थित कड़े में लटका मिला। जानकारी के अनुसार आधी रात को ससुराल जनो ने पूजा का शव फांसी पर लटका देखा, तो हडकम्प मच गया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।

शनिवार की सुबह सवेरे गांव बिटावदा थाना शाहपुर निवासी परिजन बेहड़ा थ्रू पहुंचे और पूजा की फांसी लगाकर हत्या करने के आरोप लगाये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका पूजा के परिजनों का आरोप है कि पूजा की मौत डेढ़ बजे हुई, तो उन्हें तीन बजे सूचना दी गयी। तथा पति घर से फरार हो गया।

[irp cats=”24”]

सुमित की शादी नवम्बर 2०22 में हुई थी। अभी दम्पत्ति के कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय