Thursday, September 19, 2024

गाज़ियाबाद में मौलाना ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड, गिरफ्तार 

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में मौलाना ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी गांव के मदरसे में पढ़ती है। शनिवार  सुबह करीब 9:30 बजे किशोरी की मां पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं। इसी बीच गांव निवासी मौलाना ने किशोरी को अकेला देखकर घर में घुस आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर छात्रा का भाई मौके पर आ गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

 

 

ग्रामीणों ने पिटाई कर मौलाना को पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सही पाया गया। आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय