Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद में महापौर का आरोप निगम भ्रष्टाचार का अड्डा, अधिकारी दे रहे खुला संरक्षण

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम परिसर में एक पत्रकार वार्ता की। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा लगाए गए आरोपों का महापौर सुनीता दयाल ने जवाब दिया। महापौर सुनीता दयाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम में अधिकारियों के संरक्षण में भ्रष्टचार हो रहा है। महापौर ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर आरोप लगाए कि दोनों अधिकारी षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है और वो इसको संरक्षण दे रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि उनके कैंप कार्यालय से कंप्यूटर आपरेटर को हटा दिया गया उनसे इस बारे में पूछा भी नहीं गया। महापौर ने कहा कि ये तानाशाही प्रवृत्ति की पराकाष्ठा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पति को बनाया निशाना

महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त ने उनके पति को निशाना बनाया हैं। महापौर ने कहा कि वो खुद फाइल मंगवातीं थीं। उन्होंने कहा कि पति घर में नहीं रहेगा तो और कौन रहेगा। महापौर ने कहा कि पति को क्या मैं तलाक दे दूं…।

महापौर और महिला के अपमान के खिलाफ जाऊंगी आयोग में

महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने महिलाओं का अपमान किया है। पहले तो एओए गीता रानी को अपमानित किया गया। उसके बाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक उनको अपमानित कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि वो इस मामले को महिला आयोग में लेकर जाएंगी। ये महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि वो खुद मर्यादा विहीनता करते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं।

 

नियम को ताक पर रखकर दिया जेएस कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका

महापौर ने पत्रकार वार्ता के दौरान नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेएस कंपनी को नियमों को ताक पर रखकर  350 सीएनजी वाहनों का ठेका दिया है। महापौर ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 350 सीएनजी वाहनों का क्रय किया गया था। जिनके संचालन के लिए मै0 जेएस एन्वायरों सर्विसेज प्रालि को 61,499 रुपये प्रति वाहन प्रतिमाह की दर से (8़2) साल हेतु संचालन व अनुरक्षण के लिये दिया गया। जबकि पूर्व से मै0 नेचर ग्रीन द्वारा संचालित वाहनों की 41,422 रुपये प्रति वाहन प्रतिमाह किया जा रहा था। जबकि मै0 नेचर ग्रीन से अनुबंध पांच वर्ष का था। जिसका कैपिटल इंवेस्टमेंट कंपनी का था। इसके विपरीत मै0 जेएस एन्वायरों का अनुबंध (8़2) साल के लिए दिया गया। जेएस एन्वायरो का कोई स्टेक व कैपिटल इंवेस्टमेंट भी नहीं है। महापौर ने कहा कि इसकी जानकारी प्राप्त होने पर विभागाध्यक्ष से पत्रावली मांगी गयी। कुछ समय तक पत्रावली मिलने में विलम्ब होने के कारण मेरे कार्यालय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा मेरे कहने पर पुनः पत्रावली भेजने हेतु याद दिलाया गया। जिसके उपरान्त मेरे कैम्प कार्यालय से बिना संज्ञान में लाए उपरोक्त कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया गया। फिर मैनें स्वयं विभागाध्यक्ष से उपरोक्त पत्रावली मंगायी, जिसको पढ़ने पर ज्ञात हुआ की उपरोक्त पत्रावली अपूर्ण थी और अपूर्ण पत्रावली के लिए मेरे द्वारा विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया गया। उसके उपरांत मेरे द्वारा विजयनगर, गोविन्दपुरम स्थित मै. जेएस एन्वायरों कंपनी द्वारा संचालित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया और पाया गया कि प्राइवेट ट्रैक्टर, मॉल व अन्य प्रतिष्ठानों से अवैध रूप से कूड़ा एवं गोबर लाते पकड़े गये, जिनमें 05 ट्रैक्टरों की चाबियां जब्त कराते हुए अन्य विवरण के साथ विभागाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचना दी गयी। महापौर ने आरोप लगाया इससे निगम को प्रतिमाह करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गृहकर में भारी अनियमितता :

महापौर ने कहा कि गृहकर में भारी अनियमितता सामने आई है। कविनगर जोन में रू0 75,500 रुपए गृहकर वसूली करने के उपरांत सरकारी कोष में जमा न करकर अपनी जेब में रखना, सिटी जोन में रिछपाल पुरी में एक संपत्ति पर दो बार पिन जनरेट कर नगर निगम राजस्व को हानि पहुंचाने जैसे मामले महापौर ने पकड़े हैं। नेहरू नगर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम व रमते राम शॉपिंग कॉम्पलेक्स उपयोग कर धन अर्जित कर रही है। लेकिन फर्म द्वारा नगर निगम का किराया आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम में इस प्रकार कि अनियमितताएं, राजस्व हानि आदि बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर अधिकारी चाहते है कि इस प्रकार मेरे कैम्प कार्यालय के कर्मचारी को जबरन दण्ड देकर और नगर आयुक्त द्वारा आज तक भी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है।

 

इस दौरान महापौर की पत्रकार वार्ता में पार्षद राजीव शर्मा,पूर्व पार्षद राजेन्द्र तितोरिया, पार्षद पूनम सिंह,पार्षद प्रतिभा शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता राजू,पार्षद संतोष राणा,पार्षद देवनारायण शर्मा,पूर्व पार्षद मनोज गोयल, पार्षद राजीव भाटी,पार्षद हिमांशु शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता कालीचरण पहलवान, पार्षद कविता ,पार्षद प्रमोद राघव,पार्षद नीरज गोयल,पार्षद राज कुमार सिंह,पार्षद शिवम शर्मा,पार्षद प्रीति जैन, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद रजनी,पार्षद ओम प्रकाश ओड, पार्षद नीलम,पार्षद कनहैया लाल,पूर्व पार्षद ओम वीर सिंह,पार्षद उदित मोहन,पार्षद प्रमोश यादव,पार्षद सुनन्दा सिंह,पार्षद अमित त्यागी,पूर्व पार्षद जाकिर सैफी और भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण भाटी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय