Sunday, April 28, 2024

मीनाक्षी स्वरूप ने चलाया बीजेपी का संपर्क से समर्थन अभियान, बोली- भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है।!

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल का कार्यकाल पूर्ण करने पर आयोजित किये जा रहे सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है और यहां पर सभी छोटे बड़े का समान सम्मान होता है। भाजपा के केशव मंडल के अन्तर्गत सरवट रोड़ स्थित माँ भगवती मंदिर में रविवार को सम्पर्क से समर्थन अभियान के अन्तर्गत आयोजित सहभोज कार्यक्रम एवं सदर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ ही नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने भी प्रतिभाग किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मंदिर परिसर में सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सहभोज किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने महिला कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और पार्टी के कार्यक्रमों को जन जन तक ले जाने के लिए उनको प्रेरित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है, आज यहां पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करने और इसमें सेवा करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित हैं। यहां पर आम कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक में सहभोज कर एक अलग ही आनंद और अपनत्व की अनुभूति है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल व संजय गर्ग, जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि व सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री सुधीर खटीक व सुनील दर्शन, नगरपालिका सभासद कुसुमलता पाल, रविकांत शर्मा, हनी पाल, रजत धीमान, हिमांशु शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक केशव मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी एवं मंडल महामंत्री नंदकिशोर अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त गांधीनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर महासम्पर्क अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल द्वारा आयोजित बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से  उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदीप बालियान, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सतपाल पाल, संजय गर्ग महामंत्री, विजय सैनी, विनीत कात्यान, रोहिल बाल्मीकि, श्रीमती रेणु गर्ग, श्रीमती सुषमा पुंडीर के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय