Monday, May 19, 2025

पारस ग्रुप के संस्थापक वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर मेघावी बच्चे सम्मानित

नोएडा। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर के पिता समाजसेवी एवं पारस ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय वेदराम नागर की 18वीं पुण्यतिथि पर गुलावठी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्व. चौधरी वेदराम नागर की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पैतृक निवास गुलावठी में उन्हें पुत्र राजेंद्र नागर, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गजेंद्र नागर, धर्मेन्द्र नागर, नरेंद्र नागर, हरेंद्र नागर के अलावा सगे-संबंधियों एवं गणमान्य लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति दी। इससे पूर्व  चौधरी  वेदराम नागर को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बता दें कि स्व. चौधरी वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर मेघावी बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है। स्वर्गीय वेदराम नागर ने पारस दूध ब्रांड की शुरुआत की थी। आज पूरे यूपी में इस ब्रांड की विशेष पहचान है। वह जीवन भर समाज सेवा और राजनीति में  सक्रिय रहे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की। कभी किसी को निराश नहीं किया। सुरेंद्र सिंह नागर भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। पिता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराते हैं।

सुरेंद्र सिंह नागर वेस्ट यूपी के गुर्जर समाज में गहरी पैठ रखते हैं। कई मौकों पर उन्होंने राज्यसभा में उपसभापति की जिम्मेदारी भी निभाई है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव भी बनाया है। वेस्ट यूपी के सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और कई अन्य जिलों में उनका खासा प्रभाव माना जाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय