Saturday, May 17, 2025

तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में पति के साथ शुक्रवार की रात नौ बजे सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने अधेड़ महिला को रौंद दिया। कार की जोरदार टक्कर से महिला उछल कर नीचे गिरी और चलती कार में फंसकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र में आने वाली विश्विद्यालय चौकी की है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर वैगन आर कार प्रतीत हो रही है। कार की और जानकारी के लिए घटना स्थल के आगे और पीछे के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय