Wednesday, October 4, 2023

PM Modi के कार्यक्रम में सोते नजर आए मंत्री धर्मपाल सिंह, 5 मिनट तक ली झपकी

संभल।  संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र की एकता विहार कॉलोनी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन का वर्चुअल कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और संभल के जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बैठे थे। वहां 10 मिनट बैठने के बाद उन्हें नींद आ गई। वह कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच में ही कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सो गए। उन्होंने करीब 5 मिनट तक झपकी ली। जब अचानक टीवी पर तेज आवाज में नारे लगने लगे तो मंत्री की आंख खुली। उनकी यह झपकी कैमरे में कैद हो गई।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी सिरोही सहित काफ़ी लोग मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,261FollowersFollow
38,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय