Friday, April 11, 2025

मंत्री कपिल देव ने रामभक्तों की बस को अयोध्या के लिये किया रवाना

मुजफ़्फरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी रामभक्तों को तिलक लगाकर और पटका पहनाकर बस द्वारा भगवान राम का जयकारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया।

प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने बताया, कि यह हमारे जीवन के लिए बहुत सौभाग्य की बात है, ये दिन हमारे जीवन में हमे देखने को मिला है कि हम भगवान राम का एक भव्य मंदिर को देख रहे हैं, हम सभी कार्यकर्ता रामभक्तो को सेवा करने का मौका मिल रहा है।

राममंदिर दर्शन अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री सुनील दर्शन और जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग ने बताया कि,इस अभियान के अंतर्गत 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन  सभी कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं रामभक्तों द्वारा एलईडी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव दिखाया गया और भंडारे आयोजित किये गए और अब पूरे जिले से कार्यकर्ताओं की टीम को अयोध्या मंदिर में भक्तों की सेक के लिए आज बस  द्वारा मंदिर में प्रस्थान कर रहे हैं और समस्त जिला से सभी बूथों से आगामी दिनों में कार्यकर्ता मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे, दर्शन के लिए सभी मंडलों से बसों की व्यवस्था की गई है, सभी बहुत उत्साहित है। आज रामभक्तों को अयोध्या भेजने के लिए सभी कार्यकर्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व सभासद विकास गुप्ता तरुण पाल, हरीश अहलावत, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  अमेरिकी टैरिफ: भारत को नुकसान या फायदा ?
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय