Thursday, April 24, 2025

राज्यमंत्री जलशक्ति ने किया मंडलीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन, 29 अक्टूबर तक आयोजन

मेरठ। मेरठ के जीआईजी ग्रांउड में चल रहे मंडलीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक ने उद्धाटन किया।  ग्रामोद्योग अधिकारी मेरठ मंडल मेरठ एसएल अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी मेरठ की अनुमति उपरांत मेरठ मंडल मेरठ में 29 अक्टूबर 2024 तक जर्मन हैगंर, 80 आक्टोनार्म स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राजकीय इंटर कालेज, निकट बेगमपुल, मेरठ में मंडलीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है।

 

जिसमें उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तपोषित/पंजीकृत इकाईयों द्वारा समस्त उ0प्र0 के जनपद शामली, आगरा, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, बागपत, चंदोली, कन्नोज, गोरखपुर, अलीगढ, रामपुर, बनारस, मुरादाबाद आदि जनपदों से इकाईयों द्वारा आकर प्रदर्शनी मे अपने उत्पादों विभिन्न प्रकार के अचार, आयुर्वेदिक औषदि व हर्बल प्रोडक्ट, बनारसी साड़ी, आगरा के जूता, पटियाला की जूती, पानीपत के ऊनी वस्त्र, बागपत के चादर, व सहारनपुर के नक्कासी फर्नीचर, मुरादाबाद के ब्राश के उत्पाद, अलीगढ की पीतल की मूर्ति आदि स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाण से भी इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

 

इसी क्रम में आज प्रदर्शनी का उदघाटन राज्यमंत्री जलशक्ति श्री दिनेश खटीक द्वारा किया गया। तदोपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। राज्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया, परियोजना निदेशक आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय