Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में 848 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, मंत्री संजीव बालियान ने दिया आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के नुमाईश पंडाल में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विभिन्न धर्म जात बिरादरी के 848 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

शासन के अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत के अन्तर्गत आज नुमाईश मैदान में जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर निकायो सहित 848 जोडो का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेरी मंत्रालय डा. संजीव कुमार बालियान ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी।

[irp cats=”24”]

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शुभ विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है। सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढऩे की शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू० 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, डीनरसेट स्टील, ट्रोली बैक, बिछिया पायल, प्रेस एवं कपड़े में रूपये 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रूपये 6000/- मात्र निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने सामूहिक विवाह की जानकारी देते हुए बताया कि आज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। इसमें करीब 848  जोड़ियों ने विभिन्न धर्मों की जोड़ियां है। यह कार्यक्रम जिला लेवल पर किया गया है। उनके लिए सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की गई है ताकि उन सभी की शादी उनके रीति रिवाज के अनुसार की जा सके।

जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि पहले शाशादियां ब्लॉक लेवल पर आयोजित की जाती थी। आज पहली बार जिला लेवल पर की गई है। उन्होंने कहा कि यहां पर सारी व्यवस्था की गई है जिससे किसी को भी कोई दिक्कत ना हो।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, समारोह से सम्बंधित सभी अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय