Monday, April 28, 2025

राजस्थान में विकास तीर्थ यात्रा की मिली ज़िम्मेदारी, मंत्री संजीव बालियान ने लिया नागौर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा

मुजफ्फरनगर। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार में भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा देश भर में पीएम नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नौ साल बेमिसाल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी कड़ी में स्थानीय सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को राजस्थान में दायित्व मिला है। इन दिनों केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान विकास तीर्थ की यात्रा जनता को कराने के लिए राजस्थान के दौरे पर हैं।

केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इन दिनों राजस्थान में पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके द्वारा दो दिनों तक राजस्थान राज्य की दोसा लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया। अब वो राजस्थान राज्य की ही नागौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के विकास तीर्थ यात्रा अभियान में जनता के बीच नजर आये।

इस दौरान उन्होंने नागौर लोकसभा में निर्माणाधीन नागौर मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। इसके साथ ही उनके द्वारा 9 साल बेमिसाल महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास-काल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए महवा सिटी में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पूर्व बांदीकुई विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात टिफिन बैठक में उपस्थित रहकर भाजपा साथियों के साथ भोजन ग्रहण किया।

[irp cats=”24”]

उन्होंने उपलब्धियों की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में न केवल देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई बल्कि 156 देशों को वैक्सीन भेजने का काम किया, जबकि पूरी दुनियद्म इस संकट में असहाय खड़ी नजर आ रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय