Saturday, September 28, 2024

सहारनपुर में नाबालिग युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार, चार फरार

सहारनपुर।  कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त फरदान पुत्र नजीर निवासी गांव सलेमपुर भूकड़ी को गिरफ्तार किया है। बाकी चार अन्य अभियुक्त फरमान,

मुदर्सिर, जीशान और मुक्तदिर अभी फरार है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर इन पांचों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि एक युवक फरदान उनकी नाबालिक बेटी को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसने अपने अन्य चार साथियों को बुला लिया। सभी ने बारी-बारी से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़िता दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसने उन्हें आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली देहात पहुंचे और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस फरार चार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय