Wednesday, March 22, 2023

नोएडा: पार्क में नाबालिग बच्ची से की छेड़छाड़, लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के एक पार्क में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एडोब कंपनी के पीछे पार्क में एक युवक नाबालिग बच्ची को ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

वहां पर मौजूद लोग बच्ची के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची से शोर मचाने का कारण पूछा। जिस पर बच्ची ने बताया कि यह व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्ची ने भी उस आरोपी को जमकर पीटा।

- Advertisement -

इसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने पार्क में जा रही बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय