Wednesday, April 23, 2025

मोदी सरकार के दो करोड़ नौकरियों के वादे हवा हवाई साबित हुए : ऋषिपाल अम्बावता

मोरना। ग्राम ढांसरी में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता जिलाध्यक्ष हर्षपाल के नेतृत्व में चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसान व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम ढांसरी में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता द्वारा चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कहा कि आज युवा परेशान है, बेरोजग़ार है। सरकार के दो करोड़ नौकरियों के वादे हवा हवाई साबित हुए हैं, जो राजनीति में हिन्दू मुसलमान करेगा हम उसका विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि एक महीने में एमएसपी बनाया जाएगा, लेकिन दो साल हो गए आज तक एमएसपी का कानून नहीं बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों की सरकार है। गन्ने के भाव को लेकर संगठन लगातार कार्य कर रहा है। हमे एक साथ मिलकर किसान और मजदूरों की लड़ाई लडऩी है। इस सरकार का काम है कि किलो में नौ सौ ग्राम तोलो, जय श्रीराम बोलो। देश मे आज अफरातफरी का माहौल है। संगठन किसानों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर है। किसानों के बच्चों की शिक्षा व चिकित्सा मुफ्त होनी चाहिए। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार लगातार किसानों का उत्पीडऩ कर रही है। ईवीएम से चुनाव बन्द होने चाहिये और बैलेट से चुनाव होने चाहिए। सबके साथ आपसी भाईचारे को बनाकर रखिये। जिलाध्यक्ष हर्ष पाल ने कहा कि किसान का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जयेगा। संगठन किसान की आवाज़ मजबूती से उठा रहा है और किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क से संसद तक आंदोलनरत रहेगा।

[irp cats=”24”]

अध्यक्षता महाराज सिंह व संचालन मोनू पंवार व सचिन गुर्जर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोनू पंवार, प्रदेश अध्यक्ष विकास, शमशेर दहिया, दिलबाग हुड्डा, अजब सिंह, जोगेंद्र चौधरी, बृजेश भाटी, विकास भाटी, अनीश ग़ाज़ी, कृष्ण नागर, रश्मि चौधरी, निशांत भड़ाना, रविन्द्र प्रधान, रणजीत सिंह, महकार सिंह, अमित कसाना आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय