Tuesday, May 13, 2025

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया 162.54 किमी लम्बाई एवं 9484.19 लाख की लागत के 25 मार्गों का वर्चुअली लोकार्पण

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत जनपद सहारनपुर में निर्मित किए गए 162.54 किमी लम्बाई एवं 9484.19 लाख की लागत के 25 मार्गों का लोकार्पण किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम सर्किट हाऊस सभागार में  आयोजित किया गया।
लोकार्पित किए गए मार्गों में 5677.70 लाख की लागत एवं 98.783 किमी लम्बाई के 15 मार्ग लोकसभा सहारनपुर तथा 3806.49 लाख की लागत एवं 63.757 किमी लम्बाई के 10 मार्ग लोकसभा क्षेत्र कैराना के है। विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर देहात में 1444.74 लाख की लागत एवं 21.864 किमी लम्बाई के 04 मार्ग, देवबंद में 2603.97 लाख की लागत एवं 46.734 किमी लम्बाई के 06 मार्ग, बेहट में 637.38 लाख की लागत एवं 11.960 किमी लम्बाई के 02 मार्ग, रामपुर मनिहारान में 991.610 लाख की लागत एवं 18.225 किमी लम्बाई के 03 मार्ग, नकुड़ में 2863.83 लाख की लागत एवं 47.202 किमी लम्बाई के 08 मार्ग, गंगोह में 937.66 लाख की लागत एवं 16.555 किमी लम्बाई के 02 मार्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित किए गए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय