Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बने मोहित पंडित अहमदपुर

सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग का आयोजन नोएडा स्थित सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज कासना में 8 से 12 जून तक किया गया। इस दौरान प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को प्रांत अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया गया।
जिसमें सहारनपुर जिले से मोहित पंडित अहमदपुर को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। मोहित पंडित जिला सहारनपुर के गांव अहमदपुर के निवासी है वह जेवी जैन कॉलेज, सहारनपुर में एलएलबी के छात्र हैं। वह पूर्व में खालसा डिग्री कॉलेज, यमुनानगर में छात्रसंघ अध्यक्ष, जिला सह संयोजक, सहारनपुर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मेरठ प्रांत के दायित्वो पर रह चुके हैं और अब उन्हें सहारनपुर जिले से जिला संयोजक एबीवीपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय