Monday, April 28, 2025

छह दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन

अयोध्या- श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में पिछले छह दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब दो लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

23 जनवरी को पांच लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे जबकि 24 और 25 जनवरी को दो-दो लाख रामभक्तो ने अपने आराध्य के दर्शन किये। 26 जनवरी को यह संख्या बढ़ कर ढाई लाख हाे गयी। 27 और 28 जनवरी को दो दो लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगायी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय