Wednesday, May 7, 2025

विवाहिता की हत्या के आरोपी मां-बेटे को चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में पति और उसकी सास को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

मुजफ्फरनगर में संयुक्त हिंदू मोर्चा ने 18 फरवरी को स्वयं अवैध कब्जा हटाने का लिया निर्णय

जानकारी के अनुसार, ग्राम ककरौली निवासी जाबिर ने थाना चरथावल में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुत्री आरजू की शादी सलमान (पुत्र निसार) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सलमान और उसकी मां सुक्की, आरजू को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब परिवार द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं की गई, तो 1 फरवरी की रात आरजू की हत्या कर दी गई।

एमडीए ने शामली में 9० बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया महाबली, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सलमान और उसकी मां सुक्की को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि आरजू का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुजफ्फरनगर में अंजुमन गुलिस्तांन-ए-उर्दू-अदब द्वारा 15वीं माहाना शेरी महफ़िल का आयोजन

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय