Friday, April 25, 2025

मेरठ में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, मां-बेटे गिरफ्तार

मेरठ। पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के एक गांव से अपहृत 11 वर्षीय लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी ने उसे लखीमपुरखीरी ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मां-बेटे उसे छोड़ने मोदीपुरम आए हुए थे। पुलिस ने अपहरण करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

बताया कि क्षेत्र  निवासी 11 वर्षीय पीड़िता की मां ने एक सप्ताह पूर्व आदर्श नगर कॉलोनी थाना रोजा जिला शाहजहांपुर निवासी अफसाना के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि अफसाना और उसका बेटा मोहित उर्फ रिहान पीड़िता को अगवा करने के बाद लखीमपुर खीरी ले गए, जहां रिहान ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मोहित उर्फ रिहान हाईवे स्थित एक ढाबे पर कार्य करता था। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद मां-बेटे उसे छोड़ने के लिए मोदीपुरम आए हुए थे, जहां पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर पीड़िता को छतरी कॉलोनी दुल्हैड़ा चौहान गांव से बरामद कर मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म, 120बी व पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय