Monday, April 28, 2025

होली की मस्ती में नजर आईं सांसद हेमा, बोलीं 400 से अधिक सीटें जीतेंगे हम

मथुरा। वृंदावन स्थित आवास पर सोमवार सांसद हेमा मालिनी ने अपने पार्टी कार्यकर्ता और आमजन के साथ होली खेलते हुए उन्हें बधाई दीं। इस बीच उन्होंने भाजपा हाईकमान द्वारा फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 से भी अधिक सीटें हासिल करेंगी।

अभिनेत्री से नेत्री बनीं हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा से सांसद हैं। सोमवार को वह वृंदावन में होली की मस्ती में डूबी रहीं। उन्होंने गुलाल का टीका लगाकर लोगों को होली की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म शोले का का गीत एक बार फिर गुनगुनाया। उन्होंने कहा भाजपा ने पीएम के नेतृत्व में काफी विकास कार्य किए हैं। पीएम मोदी के पास दूरदर्शिता है। हम सभी को गर्व है कि आज भारत पहले से काफी आगे बढ़ चुका है।

कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष को हमारी आलोचना करने की बजाय देश को आगे ले जाने के लिए हमारे अच्छे काम और प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए। राष्ट्र के लिए हमारे साथ शामिल होना चाहिए। एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगा। कहा कि हमने विकास किया है। जनता भाजपा के साथ है। हम अच्छी स्थिति में हैं। कहा कि पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है। हम सभी लोग मेहनत करेंगे। 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय